प्रतापगढ़ : करंट लगने से व्यक्ति की मौत, भाई झुलसा
प्रतापगढ़ : करंट लगने से व्यक्ति की मौत, भाई झुलसा
प्रतापगढ़, पांच अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई झुलस गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत राज ने बताया कि यह घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के जमातली दासा चौरा गांव में हुई।
उन्होंने बताया कि अनिरुद्ध गौतम (45) अपने मकान में लगे बिजली के बोर्ड का स्विच बंद करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे बिजली का झटका लगा और जब छोटे भाई शशि गौतम (28) ने उसे बचाने की कोशिश की, तो वह भी करंट की चपेट में आ गया।
राज के मुताबिक, दोनों भाइयों को रानीगंज ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनिरुद्ध को मृत घोषित कर दिया, जबकि शशि का इलाज किया जा रहा है।
इस बीच, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घायल भाइयों को अस्पताल ले जाने के लिए एक निजी वाहन तक पहुंचाने के वास्ते उन्हें दोनों को चारपाई पर लगभग एक किलोमीटर तक ले जाना पड़ा, क्योंकि गांव तक कोई पक्की सड़क नहीं है।
ग्रामीणों ने दावा किया कि आजादी के बाद से अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई सड़क नहीं बनाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर इलाज मिलने से अनिरुद्ध की जान बच सकती थी।
भाषा
सं. सलीम पारुल
पारुल

Facebook


