Prayagraj Triple Murder Case: एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या, शव के हालत देख कांप उठे लोग… पूरे गांव में दहशत का माहौल
Prayagraj Triple Murder Case: कुकुरकटवा गांव में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया। तीन बुजुर्गों की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई।
Prayagraj Triple Murder Case /Image: IBC24 File
- प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर
- तीन बुजुर्गों की सिर कुचलकर हत्या
- फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और पुलिस मामले की जांच कर रही है
Prayagraj Triple Murder Case: यूपी के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां यमुनानगर जोन के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में ट्रिपल मर्डर (UP Triple Murder Case) के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि श्यामलाल गुलजार और दो भाई की पत्नियों की सर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीनों के शव घर से लगभग 20 मीटर की दूरी पर मिले हैं। फिलहाल वारदात किसने की, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घर में सिर्फ 4 लोग मौजूद थे। अब सिर्फ एक वृद्ध महिला जीवित बची है।
सोते वक्त किया गया क़त्ल
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर रात 1 बजकर 30 मिनट के आसपास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही प्रयागराज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कुकुरकटवा गांव में तीनों बुजुर्गों की सोते वक्त हत्या की गई है। जिसमें अमरावती देवी पति नींबूलाल उम्र लगभग 65 साल, इंद्रावती देवी पत्नी दूधनाथ उम्र लगभग 62 साल और श्याम लाल पुत्र गुलजार उम्र 65 साल बताई जा रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक पुलिस को आशंका है कि आपसी रंजिश के चलते इस हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया है।
तीनों की सिर कुचलकर हत्या
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मौके पर प्रयागराज एडिशनल फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तीनों (UP Triple Murder Case) की हत्या सिर कुचलकर की गई है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
- B-52 Bomber Crash Video: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ B-52 बॉम्बर, एक साथ इतने जवान शहीद, सामने आया खौफनाक वीडियो
- Shivpuri ABVP Leader Viral Video: ‘कलेक्टर का खड़े-खड़े ट्रांसफर करवा दूंगा…’ आखिर किस बात पर भड़क गया ABVP नेता? तहसीलदार को डाली धमकी, देखें वीडियो
- Aaj Ka Rashifal 16 June: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी, व्यापार और धन में लाभ के संकेत, जानें अपनी राशि का हाल
- Pakistan Plane Crash Video: क्रैश होकर बीच सड़क पर गिरा एयरफोर्स का विमान, दोनों पायलटों की मौत, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, देख कांप उठे लोग
- Mohan Cabinet Baithak Today: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, जानिए किन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Facebook


