Gwalior Minor Girl Murder: शादी के लिए नहीं मानी गर्लफ्रेंड तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में झाड़ियों में मिली अनन्या की लाश, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Gwalior Minor Girl Murder: शादी के लिए नहीं मानी गर्लफ्रेंड तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में झाड़ियों में मिली अनन्या की लाश, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Gwalior Minor Girl Murder: शादी के लिए नहीं मानी गर्लफ्रेंड तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में झाड़ियों में मिली प्रेमिका की लाश, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस /image: IBC24 File
- ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग युवती का शव कैंसर पहाड़ी के पास झाड़ियों में मिला
- प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है, हालांकि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी
- परिजनों ने एक युवक पर शादी के लिए दबाव बनाने और हत्या का आरोप लगाया है
Gwalior Minor Girl Murder: ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते 16 साल की नाबालिग युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने शव को कैंसर पहाड़ी की झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आठवीं कक्षा में पढ़ती थीं मृतका (Ananya Khan Murder Case)
Gwalior Minor Girl Murder दरअसल, कंपू थाना क्षेत्र के अवाडपुरा में रहने वाली 16 साल की अनन्या खान आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह पढ़ाई के साथ-साथ नया बाजार स्थित एक साड़ी की दुकान पर काम करती थी। रोज की तरह वह रविवार सुबह 9 बजे दुकान पर जाने के लिए घर से निकली थी। शाम को जब वह तय समय पर घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई।
परिजनों ने दुकान मालिक से संपर्क किया तो पता चला कि अनन्या अपने श्याम के समय पर ही काम खत्म कर दुकान से घर के लिए निकल चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने आसपास, सहेलियों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार को जिस युवक पर शक था उसके घर पहुंचे तो युवक घर पर मौजूद था। लेकिन परिजनों ने उसका मोबाइल अपने पास छोड़ कर रख लिया था। फिर काफी तलाश के बाद रात 1 बजे के बाद कंपू थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
शव देखते ही परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन (Gwalior Crime News)
Gwalior Minor Girl Murder लेकिन आज सोमवार सुबह कंपू थाना पुलिस को राहगीरों से सूचना मिली कि कैंसर पहाड़ी के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवती की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची। हुलिए के आधार पर शव गुमशुदा युवती से मिलता-जुलता लगा जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया। शव देखते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने उसकी पहचान अनन्या खान के रूप में की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास बारीकी से छानबीन की। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।
शादी के लिए दबाव बना रहा था ईशान
मृतका के परिजनों ने महगांव निवासी ईशान खान नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक अनन्या का ईशान से परिचय था और वह पिछले कई दिनों से उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। अनन्या शादी के लिए राजी नहीं थी इसी बात को लेकर वह उसे लगातार धमका रहा था। परिजनों का कहना है कि रविवार रात ईशान की कार अनन्या के घर के आसपास देखी गई थी।
अपहरण कर किया मर्डर (MP Crime News)
आरोप है कि दुकान से लौटते वक्त ईशान ने अनन्या को जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसका अपहरण कर लिया और बाद में हत्या कर दी। परिजनों ने ईशान का मोबाइल फोन भी पुलिस को सौंपा है। जिसमें दोनों के बीच हुई ऑडियो कॉल और व्हाट्सएप चैट मौजूद हैं। फिलहाल कंपू थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मामला दर्ज करने की तैयारी में है।
मृतका के मामा आदिल खान ने बताया कि ईशान शादी का दबाव बना रहा था, अनन्या मना कर रही थी। उसने कई बार धमकी दी थी। कल उसकी कार हमारे मोहल्ले में घूम रही थी। हमें न्याय चाहिए।
CSP ग्वालियर रोबिन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंसर पहाड़ी पर एक नाबालिग का शव मिला है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग और हत्या का आरोप लगाया है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें
- MP Free Laptop Yojana 2026: छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 देगी राज्य सरकार, सीएम कल खाते में ट्रांसफर करेंगे पैसे, लिस्ट में ये विधार्थी है शामिल
- Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
- All Schools Closed Today: आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, प्रशासन ने देर रात जारी किया आदेश
- Raipur Murder Case: राजधानी में आधी रात खूनी खेल, इस इलाके में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मंजर देख कांप गई पुलिस

Facebook


