उप्र: वाराणसी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज

Ads

उप्र: वाराणसी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज

  •  
  • Publish Date - August 21, 2025 / 02:30 PM IST,
    Updated On - August 21, 2025 / 02:30 PM IST

वाराणसी, 21 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की एक कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वरुणा क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि सारनाथ थानाक्षेत्र स्थित अरिहंत नगर कॉलोनी में मोटरसाकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर महेन्द्र गौतम (43) पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायीं।

उन्होंने बताया कि आस-पास मौजूद लोग महेन्द्र को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें बनायी गयी हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

भाषा सं. सलीम सुरभि जितेंद्र

जितेंद्र