वीनस विलियम्स को 46 साल की उम्र में अमेरिकी ओपन में एकल वर्ग का वाइल्ड कार्ड

Ads

वीनस विलियम्स को 46 साल की उम्र में अमेरिकी ओपन में एकल वर्ग का वाइल्ड कार्ड

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 10:36 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 10:36 PM IST

न्यूयॉर्क, 18 अगस्त (एपी) वीनस विलियम्स को मंगलवार को 46 वर्ष की उम्र में अमेरिकी ओपन की महिला एकल स्पर्धा के लिए वाइल्ड कार्ड दिया गया। टूर्नामेंट ने एक वाइल्ड कार्ड फिलहाल रोककर रखा है और संभव है कि यह उनकी बहन सेरेना विलियम्स के लिए हो।

वर्ष 2017 की अमेरिकी ओपन चैंपियन स्लोएन स्टीफंस समेत छह अन्य महिला खिलाड़ियों को भी वाइल्ड कार्ड दिया गया है। अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) ने कहा कि एक वाइल्ड कार्ड की घोषणा अभी की जानी बाकी है।

अगर 44 वर्षीय सेरेना विलियम्स टूर्नामेंट में वापसी का फैसला करती हैं तो यह वाइल्ड कार्ड लगभग निश्चित रूप से उन्हें दिया जा सकता है।

वीनस विलियम्स को पिछले साल भी वाइल्ड कार्ड मिला था। इसके साथ उन्होंने 2023 के बाद पहली बार उस टूर्नामेंट में वापसी की थी जिसे वह दो बार जीत चुकी हैं।

एपी सुधीर

सुधीर