BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

UP Budget Session 2025: त्रिवेणी के पानी की गुणवत्ता पर खड़े हुए सवाल.. सदन में CM योगी ने दिया जवाब, कहा- ‘संगम का जल नहाने और आचमन के लायक’

UP Budget Session 2025: त्रिवेणी के पानी की गुणवत्ता पर खड़े हुए सवाल.. सदन में CM योगी ने दिया जवाब, कहा- ‘संगम का जल नहाने और आचमन के लायक’ |

UP Budget Session 2025 | Source : ANI

UP Budget Session 2025 | Source : ANI

Shyam Dwivedi
Published: 19 Feb 2025 | 5:01 pmModified: 19 Feb 2025 | 5:01 pm
HIGHLIGHTS
  1. सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर फैलाई जा रही अफवाह को लेकर विपक्ष को जमकर घेरा।
  2. उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है-CM योगी
  3. संगम का पानी न केवल नहाने के लिए बल्कि आचमन के लिए भी उपयुक्त है-CM योगी

लखनऊ। UP Budget Session 2025: यूपी विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर फैलाई जा रही अफवाह को लेकर विपक्ष को जमकर घेरा। उन्होंने 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर महाकुंभ भगदड़ का शिकार हुए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी। इस मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं है। वहीं सीएम योगी ने सदन में संगम के पानी पर भी जवाब दिया है।

read more: Today News and Live Updates 19 February : पुलिस को मिली बड़ी सफलता! एनकाउंटर में 3 इनामी महिला नक्सली ढेर, सीएम ने पुलिस को दी बधाई 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को त्रिवेणी संगम के पानी की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़ा किया था। एक न्यूज रिपोर्ट का हवाला देते हुए शिवपाल ने लिखा- "महा कुंभ में गंगा स्नान से पहले पानी शुद्ध करने के सरकारी दावों की पोल खुल गई! CPCB रिपोर्ट कहती है कि पानी में फ़ीकल बैक्टीरिया तय सीमा से ज़्यादा है। अब भक्त सोच रहे हैं – “ये डबल इंजन सरकार है या डबल इंफेक्शन सरकार?”

संगम के पानी पर सीएम योगी का जवाब

फेकल बैक्टीरिया रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में कहा, "त्रिवेणी के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं... संगम और उसके आसपास के सभी पाइप और नालों को टेप कर दिया गया है और पानी को शुद्ध करने के बाद ही छोड़ा जा रहा है... उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है... आज की रिपोर्ट के अनुसार संगम के पास BOD की मात्रा 3 से कम है और घुलित ऑक्सीजन 8-9 के आसपास है। इसका मतलब है कि संगम का पानी न केवल नहाने के लिए बल्कि आचमन के लिए भी उपयुक्त है... फेकल कोलीफॉर्म बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे सीवेज लीकेज और जानवरों का मल, लेकिन प्रयागराज में फेकल कोलीफॉर्म की मात्रा मानकों के अनुसार 2,500 MPN प्रति 100 ml से कम है... इसका मतलब है कि झूठा अभियान केवल महाकुंभ को बदनाम करने के लिए है... NGT ने भी कहा है कि फेकल अपशिष्ट 2000 MPN प्रति 100 ml से कम था..."

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने विपक्ष को घेरा। कहा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोग पहले दिन से बता रहे हैं कि कितने लोगों ने डुबकी लगाई, लेकिन मरने वालों की संख्या नहीं बता पा रहे हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कहती हैं कि महाकुंभ मृत्युकुंभ में बदल गया है। यह क्या है? जया बच्चन कहती हैं कि इस देश में इस समय की सबसे बड़ी घटना महाकुंभ है। शवों को गंगा में बहा दिया गया। इससे पानी प्रदूषित हुआ है और यही पानी लोगों तक पहुंच रहा है। ऐसे गैर जिम्मेदाराना बयान विपक्ष की ओर दिए गए। क्या सनातन का कोई उत्सव करना कोई अपराध है? यदि यह अपराध है, तो हम यह अपराध करेंगे।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सीएम योगी ने महाकुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि इस मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Questions raised on the quality of Triveni water... CM Yogi gave the answer in the House

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

01 Oct 2026 | 1:00 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 11:49 am
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am