राहुल गांधी आठ अगस्त को प्रयागराज में ‘छात्र संवाद’ को संबोधित करेंगे
राहुल गांधी आठ अगस्त को प्रयागराज में ‘छात्र संवाद’ को संबोधित करेंगे
लखनऊ, एक अगस्त (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आठ अगस्त को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ‘छात्र संवाद’ के जरिए विद्यार्थियों और युवाओं को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पार्टी इकाई के प्रवक्ता अंशु अवस्थी के अनुसार, ‘छात्र संवाद’ प्रयागराज के केपी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ‘छात्र संवाद’ के लिए 1.5 लाख से ज्याजा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से छात्र-छात्राओं के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।
भाषा आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


