उप्र: अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने से अवसादग्रस्त नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की, मामला दर्ज
उप्र: अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने से अवसादग्रस्त नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की, मामला दर्ज
बलिया, एक अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कथित तौर पर अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने से अवसादग्रस्त छठी कक्षा की एक छात्रा ने शनिवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की की मां की शिकायत पर शुक्रवार को जाहिद (20) नाम के लड़के के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने वीडियो कॉल के जरिये नाबालिग का कथित तौर पर अश्लील वीडियो बना लिया और शादी करने के लिए धमकी देने लगा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और वीडियो प्रसारित होने की वजह से लड़की अवसाद में रहने लगी।
थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि लड़की ने शनिवार की दोपहर घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


