Ram Mandir Accused Lavkush Mishra: राम मंदिर के चोरी के चढ़ावे से खड़ा कर रहा था इमारत.. अब योगी सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, नोटिस चस्पा कर मांग लिया ये जरूरी कागज़, वरना..

Ram Mandir Accused Lavkush Mishra: राम मंदिर दान गबन आरोपी से जुड़े मकान पर एडीए नोटिस, नक्शा नहीं दिखाने पर सीलिंग की चेतावनी दी।

Ram Mandir Accused Lavkush Mishra: राम मंदिर के चोरी के चढ़ावे से खड़ा कर रहा था इमारत.. अब योगी सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, नोटिस चस्पा कर मांग लिया ये जरूरी कागज़, वरना..

Ram Mandir Accused Lavkush Mishra || Image- News Aerena File

Modified Date: July 14, 2026 / 09:28 pm IST
Published Date: July 14, 2026 9:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आरोपी से जुड़े मकान पर नोटिस चस्पा।
  • 15 जुलाई तक स्वीकृत नक्शा मांगा।
  • दस्तावेज नहीं मिलने पर सीलिंग संभव।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने राम मंदिर दान गबन मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा से जुड़े एक मकान पर नोटिस चस्पा किया है। (Ram Mandir Accused Lavkush Mishra) यह मकान उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर बताया जा रहा है। अथॉरिटी ने मकान मालिक से एप्प्रूव्ड भवन नक्शा पेश करने को कहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक़, 3 जुलाई को भी मकान मालिक को स्वीकृत भवन नक्शा जमा करने का नोटिस दिया गया था। तय समय तक दस्तावेज जमा नहीं किए गए। इसके बाद अब 15 जुलाई तक नक्शा पेश करने की नई समय सीमा दी गई है। प्राधिकरण ने कहा है कि तय तारीख तक स्वीकृत नक्शा नहीं दिखाने पर नियमों के तहत मकान को सील किया जा सकता है।

राम मंदिर दान गबन मामले का आरोपी है लवकुश मिश्रा

लवकुश मिश्रा राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान के गबन मामले के आरोपियों में शामिल हैं। (Ram Mandir Accused Lavkush Mishra) यह मामला अभी जांच और अदालत में विचाराधीन है और पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

आठों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

इस बीच, 13 जुलाई को अयोध्या की अदालत ने मामले के सभी आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी। सभी आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर दान गबन के आरोपों की स्वतंत्र और अदालत की निगरानी में जांच की मांग वाली याचिकाओं पर केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया था। (Ram Mandir Accused Lavkush Mishra) याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि श्रद्धालुओं के दान की गिनती के दौरान कुछ कर्मचारियों ने रकम का कथित गबन किया।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ से पात्र लाभार्थियों के नाम हटाए, यह विश्वासघात है: कांग्रेस

एनसीएलटी ने जून तिमाही में 5,518 करोड़ रुपये की 78 समाधान योजनाओं को मंजूरी दी

जुबिलेंट फूडवर्क्स को 46.9 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, कंपनी देगी चुनौती

नगालैंड में आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया

प्रशासन ने 17 जुलाई को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह बदलने को कहा: कांग्रेस


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown