उप्र: पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पति ने आत्महत्या का प्रयास किया

उप्र: पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पति ने आत्महत्या का प्रयास किया

उप्र: पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पति ने आत्महत्या का प्रयास किया
Modified Date: July 14, 2026 / 08:05 pm IST
Published Date: July 14, 2026 8:05 pm IST

शाहजहांपुर, 14 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने मंगलवार शाम अपनी पत्नी की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भवरे ने बताया कि खुटार थाना क्षेत्र के महोलिया वीरान गांव निवासी हरपाल (63) का मंगलवार शाम अपनी पत्नी लक्ष्मी (60) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

उन्होंने बताया कि विवाद बढ़ने पर हरपाल ने अवैध तमंचे से लक्ष्मी को कथित तौर पर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने आत्महत्या के प्रयास में खुद को भी गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

भवरे ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हरपाल को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया और लक्ष्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में