राम मंदिर ट्रस्ट भंग कर शंकराचार्यों की देखरेख में हो पुनर्गठन : अजय राय
राम मंदिर ट्रस्ट भंग कर शंकराचार्यों की देखरेख में हो पुनर्गठन : अजय राय
लखनऊ, छह जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तुरंत भंग करने और इसे देश के चार शंकराचार्यों और संत समाज के सदस्यों की देखरेख में पुनर्गठित करने की मांग की है।
राय ने सोमवार को वाराणसी में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि ट्रस्ट को ‘तुरंत’ भंग करके चार सम्मानित शंकराचार्यों तथा संत समाज की देखरेख में नामित लोगों के साथ एक नयी संस्था का गठन किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘ट्रस्ट का संचालन धर्म गुरुओं द्वारा किया जाना चाहिए। चार शंकराचार्यों को ट्रस्ट का मार्गदर्शन और प्रबंधन करना चाहिए। यही मेरी मांग है।’
राय ने यह टिप्पणी राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी का मामला सामने आने के बाद अयोध्या में हुई श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद की है।
भाषा
सलीम रवि कांत

Facebook


