चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन,14 हजार से ज्यादा बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन,14 हजार से ज्यादा बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन,14 हजार से ज्यादा बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ
Modified Date: July 19, 2026 / 11:37 pm IST
Published Date: July 19, 2026 11:37 pm IST

लखनऊ, 19 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संचालित शादी अनुदान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 14 हजार से अधिक पात्र बेटियों को योजना का लाभ दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 82 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से पात्र पाए गए 14,717 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए 29.43 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे गये हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक लाख पांच हजार पात्र आवेदकों को शादी अनुदान योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को बेटी की शादी के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलता है जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है और आवेदन प्रक्रिया में दिव्यांग, विधवा, दैवीय आपदा से प्रभावित तथा भूमिहीन परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है।

भाषा सलीम संतोष

संतोष


लेखक के बारे में