Saas-Damad Love Story | Photo Credit: IBC24
मैनपुरी: Saas-Damad Love Story भारतीय परिवारों में दामाद को अक्सर बेटे के समान ही सम्मान और अपनापन दिया जाता है। कई घरों में बेटी की शादी के बाद उसके पति को भी परिवार का हिस्सा मानकर उसी तरह प्यार और जिम्मेदारी दी जाती है, जैसे अपने बेटे को दी जाती है। (Saas Damad Affair News) लेकिन आज के युग में कई बार ये रिश्ता शर्मसार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां एक पांच बच्चों की मां को अपने ही दामाद से प्यार हो गया। दोनों के प्रेम संबंध की बात जैसे ही परिवार में लगी बचा मच गया और मामला पुलिस तक पहुंच गई।
Saas-Damad Love Story मिली जानकारी के अनुसार, मामला मैनपुरी के खरगजीत नगर का है। महिला घिरोर थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि उसका दामाद कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सोनई अशोकपुर का निवासी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई दिनों से अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी जैसे ही परिवार वालों को लगी तो महिला के बच्चों ने इसका विरोध किया। महिला को बच्चे काफी समझाएं, लेकिन वो नहीं मानी, इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। महिला दामाद के साथ रहने का जिद्द करने लगी। परिवार के लोगों के बीच विवाद बढ़ने की जानकारी आसपास के लोगों तक भी पहुंच गई और देखते ही देखते मामला चर्चा का विषय बन गया।
हंगामे के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस वहां मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला और उसके दामाद के बीच वास्तव में किस तरह का संबंध है और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की पूरी सच्चाई क्या है। फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
मैनपुरी : 5 बच्चों की मां को अपने दामाद से प्यार हो गया। दोनों चोरी छुपे मिलते रहते थे, लेकिन अब मामला उजागर हुआ तो बवाल मच गया। दामाद और सास एक साथ रहना चाहते है लेकिन बच्चे इसको खिलाफ है।
दोनों लोग एक रिश्तेदारी गए थे, जानकरी होने पर महिला के बच्चे ने हंगामा कर दिया। दोनों… pic.twitter.com/cxozvdqKLS
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) September 16, 2026