लखनऊ के बर्खास्त पुलिसकर्मी को 50 हजार रुपये मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

Ads

लखनऊ के बर्खास्त पुलिसकर्मी को 50 हजार रुपये मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 10:19 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 10:19 PM IST

लखनऊ, 21 अगस्त (भाषा) लखनऊ में एक व्यक्ति से 50,000 रुपये मांगने, जान से मारने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में एक बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कुशीनगर जिले के निवासी रोशन रजा (37) के रूप में हुई जो फिलहाल मोहनलालगंज में रह रहा है।

लखनऊ पुलिस के अनुसार, मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा के निवासी मनीष सिंह की शिकायत के बाद 15 अगस्त को रजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पूर्व कांस्टेबल ने उनसे दुर्व्यवहार किया था और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस ने कहा कि 20 अगस्त को रजा ने कथित तौर पर सिंह को रोका और लगभग 50,000 रुपये की मांग की।

पुलिस ने बताया कि रोशन ने दावा किया था कि पहले के मामले के सिलसिले में यह पैसा खर्च हुआ था।

पुलिस के अनुसार उसने कथित तौर पर पैसे नहीं देने पर सिंह को जान से मारने और दूसरे मामले में झूठे फंसाने की धमकी दी।

पुलिस ने कहा कि रजा के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को मोहनलालगंज पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया , जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा जफर जोहेब

जोहेब