UP Ministers Security: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 11 मंत्रियों समेत इन 44 नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट, पूर्व मुख्यमंत्रियों का भी नाम शामिल

Ads

UP Ministers Security: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 11 मंत्रियों समेत इन 44 नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट, पूर्व मुख्यमंत्रियों का भी नाम शामिल

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 03:27 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 03:29 PM IST

UP Ministers Security: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 11 मंत्रियों समेत इन 44 नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट, पूर्व मुख्यमंत्रियों का भी नाम शामिल /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • अखिलेश यादव और मायावती समेत 44 प्रमुख नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट देने की तैयारी
  • करीब 10 लाख रुपये की लागत से जैकेट खरीदे जाने की जानकारी सामने आई
  • आगामी विधानसभा चुनाव और सुरक्षा संबंधी इनपुट के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाने की बात

लखनऊ। UP Ministers Security: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार (Yogi Government Big Decision) ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब पूर्व मुख्यमंत्रियों अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और मायावती (Mayawati) समेत प्रदेश के 44 प्रमुख नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट देने की तैयारी में है। सुरक्षा मुख्यालय ने करीब 10 लाख रुपये की लागत से बुलेटप्रूफ जैकेट (UP Bulletproof Jacket for Leaders) की खरीद भी कर ली है।

11 मंत्रियों को भी मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट (Bulletproof Jacket for Leaders)

UP Ministers Security जानकारी के अनुसार, सरकार के 11 मंत्रियों को भी बुलेटप्रूफ जैकेट (UP Bulletproof Jacket for Leaders) दी जाएगी। इनमें Y श्रेणी से लेकर Z+ सुरक्षा प्राप्त नेताओं के नाम शामिल हैं। संजय निषाद और नंद गोपाल नंदी समेत कई मंत्रियों, विधायकों और अन्य प्रमुख नेताओं को भी जैकेट देने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा संगीत सोम और सुरेश राणा को भी बुलेटप्रूफ जैकेट दी जाएगी।

क्यों लिया गया ये फैसला? (Uttar Pradesh News)

बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) को देखते हुए नेताओं की सुरक्षा को लेकर मिले खुफिया इनपुट के आधार पर सरकार ने एहतियातन यह फैसला लिया है। हालांकि, जैकेट देने की वजह पर सरकार की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

UP Ministers Security चुनाव में नेताओं की जनसभाओं, रैलियों और रोड शो के दौरान भारी भीड़ जुटती है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अप्रिय घटना की आशंका से निपटने के लिए ये बड़ा कदम उठाया है।

 

ये भी पढ़ें

 

उत्तर प्रदेश में कितने नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दी जाएगी?

जानकारी के अनुसार, कुल 44 प्रमुख नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने की तैयारी है।

क्या अखिलेश यादव और मायावती को भी जैकेट मिलेगी?

हां, उपलब्ध जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती भी सूची में शामिल हैं।

कितने मंत्रियों को बुलेटप्रूफ जैकेट देने की तैयारी है?

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार के 11 मंत्रियों को भी बुलेटप्रूफ जैकेट दी जाएगी।

बुलेटप्रूफ जैकेट क्यों दी जा रही हैं?

बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव, जनसभाओं और नेताओं की सुरक्षा को लेकर मिले इनपुट के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है। हालांकि, सरकार की ओर से विस्तृत आधिकारिक कारण जारी नहीं किया गया है।

बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदने में कितनी राशि खर्च की गई?

जानकारी के मुताबिक, करीब 10 लाख रुपये की लागत से बुलेटप्रूफ जैकेट की खरीद की गई है।