Samajwadi Party Leader Azam Khan FIR: गिरफ्तार होंगे सपा नेता आजम खान? हज समिति ने दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

Samajwadi Party Leader Azam Khan FIR: गिरफ्तार होंगे सपा नेता आजम खान? हज समिति ने दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

Samajwadi Party Leader Azam Khan FIR: गिरफ्तार होंगे सपा नेता आजम खान? हज समिति ने दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

Samajwadi Party Leader Azam Khan FIR: गिरफ्तार होंगे सपा नेता आजम खान? हज समिति ने दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला /image: Social Media

Modified Date: September 10, 2026 / 03:30 pm IST
Published Date: September 10, 2026 3:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आजम खान समेत 5 पर FIR
  • हज समिति को ₹2.08 करोड़ का नुकसान
  • जमीन बिक्री में धोखाधड़ी का आरोप

लखनऊ। Samajwadi Party Leader Azam Khan FIR: यूपी राज्य हज समिति की भूमि घोटाले (Haj Committee Land Scam) मामले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने हज समिति के तत्कालीन अध्यक्ष और सपा नेता (Samajwadi Party) आजम खान समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विजिलेंस जांच में हज समिति को 2.08 करोड़ रुपए की राजस्व क्षति होने का खुलासा हुआ है। आरोप है कि ऐशबाग के कायमखेड़ा दुगांवा स्थित हज समिति की करीब 60 हजार वर्गफीट जमीन, खसरा संख्या 117, की बिक्री में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया और एक निजी फर्म को लाभ पहुंचाया गया।

जमीन का बैनामा कराने का आरोप (UP Land Scam)

Azam Khan Land Scam विजिलेंस को हज समिति की जमीन बिक्री में अनियमितता की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यूपी शासन के सतर्कता विभाग ने 3 मई 2024 को जांच के आदेश दिए थे। दस्तावेजों और जमीन बिक्री की प्रक्रिया की जांच पूरी होने के बाद जाँच में तत्कालीन अध्यक्ष आजम खान समेत दो सचिवों पर पद का दुरुपयोग करते हुए आमिश डेवलपर्स के पक्ष में जमीन का बैनामा कराने का आरोप है।

हज समिति को करोड़ों का नुक्सान (Uttar Pradesh New)

इस मामले में तत्कालीन सचिव लइक अहमद और डॉक्टर एमएए खान के साथ ही आमिश डेवलपर्स के प्रोपराइटर मोहम्मद अयूब और मुस्तकीम अहमद भी आरोपी बनाया गया है। जमीन बिक्री से हज समिति को 2 करोड़ 8 लाख 95 हजार के राजस्व नुकसान हुआ है।

विजिलेंस ने 8 फरवरी को जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी। शासन के आदेश पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार अधिनियम में केस दर्ज विजिलेंस लखनऊ सेक्टर के इंस्पेक्टर ध्रुव चंद्र मौर्य ने एफआईआर दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.