सपा नेता शिवपाल ने आजम खान और उनके बेटे से जेल में की मुलाकात

सपा नेता शिवपाल ने आजम खान और उनके बेटे से जेल में की मुलाकात

सपा नेता शिवपाल ने आजम खान और उनके बेटे से जेल में की मुलाकात
Modified Date: August 12, 2026 / 10:11 pm IST
Published Date: August 12, 2026 10:11 pm IST

रामपुर, 12 अगस्त (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और उनके छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम खान से रामपुर जेल में मुलाकात की।

जेल में करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद शिवपाल आजम खान की पत्नी से मिलने उनके घर गए। इसके बाद वह आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम खान के साथ जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता की।

पत्रकार वार्ता में शिवपाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए हैं।

उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में आजम खान के परिवार के साथ खड़े होने के लिए वह जौहर विश्वविद्यालय आए हैं।

शिवपाल ने कहा कि आजम खान और विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ‘‘जरूर सजा मिलेगी।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या जौहर विश्वविद्यालय अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनेगा, शिवपाल ने कहा, ‘‘बिल्कुल, यह विश्वविद्यालय एक मुद्दा होगा।’’

उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और पेपर लीक भी चुनावी मुद्दे बनेंगे।

जेन-जी के विरोध प्रदर्शनों पर राजनीति करने और उनके आंदोलन को भुनाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी जेन-जी सहित सभी छात्रों को साथ लेकर आंदोलन करेगी।

भाषा

सं, राजेंद्र रवि कांत


लेखक के बारे में