सवाल आपका है

Dulha Dulhan News: भरे स्टेज पर दूल्हे को देखकर आग बबूला हो गई दुल्हन, मेहमानों के सामने सुनाया कड़ा फैसला, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

Dulha Dulhan News

Dulha Dulhan News | Photo Credit: IBC24

भदोही: Dulha Dulhan News इस समय देश में शादियों का सीजन जोरों पर है। हर तरफ शहनाइयां बज रही हैं, घर-आंगन रोशनी से जगमगाए हुए हैं और लोग शादी की खुशी में डूबे हुए हैं। लेकिन इस जश्न के बीच कुछ ऐसी खबरें भी सामने आती जो दिल तोड़ने वाली होती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। जहां भरे स्टेज पर एक दुल्हन ने दूल्हे से सात फेरे लेने से इनकार कर दिया।

Read More: Kailash Mansarovar Yatra 2025: पांच साल बाद फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा, यहां से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Dulha Dulhan News मिली जानकारी के अनुसार, घटना भदोही जिले का है। दरअसल, शादी समारोह के बीच उस वक्त हंगामा हो गया। जब भरे स्टेज के बीच दूल्हा बदलने का आरोप लगा दिया। दुल्हन का कहना था कि शादी के लिए जिसे दिखाया गया ये वह लड़का नहीं है। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया और फिर अंत में दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वहीं दूसरी ओर लड़की वालों ने दूल्हे समेत कई लोगों को बंधक बना लिया। घंटों पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। बरात बैरंग वापस लौट गई।

Read More: Vidisha Sandhya Murder Case: लव-मैरिज का खौफनाक अंत.. 2 साल की बेटी के सामने ही हंसिये से फोड़ दी दोनों आंखे, सुनकर काँप जाएगी रूह

आपको बता दें कि गांव में शुक्रवार की शाम बरात आई थी। जनवासे में बरातियों का घराती पक्ष के लोगों ने भव्य स्वागत किया। जलपान के बाद द्वारचार की रस्म पूरी हुई। इसके बाद स्टेज पर जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हा स्टेज पर बैठा था। थोड़ी देर में दुल्हन जब स्टेज पर पहुंची तो नजारा ही बदल गया।

Read More: ACC Share Price: अदानी ग्रुप की इस कंपनी ने किया 75% डिविडेंड देने का ऐलान, जानिए रिकॉर्ड डेट – NSE: ACC, BSE: 500410 

स्टेज पर ही दुल्हन ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाने लगी। कुछ लोग वधु को समझाने लगे तो वह बिफर पड़ी। उसने शादी से इंकार कर दिया। देखते ही देखते घरातियों-बरातियों में हाथापाई शुरू हो गई। दूल्हे समेत कुछ लोगों को घरातियों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों में घंटों चली पंचायत के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद घरातियों ने बंधक दूल्हे को छोड़ा। जनवासे से ही सुबह बरात वापस लौट गई।

 

Exit mobile version