उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, बांदा सबसे गर्म, लखनऊ में पारा 42.4 डिग्री
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, बांदा सबसे गर्म, लखनऊ में पारा 42.4 डिग्री
लखनऊ, 22 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
राज्य में बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रयागराज में 46.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
झांसी और उरई में पारा 45.4 डिग्री, आगरा में 45.3 डिग्री और हमीरपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया।
मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिन के समय कुछ स्थानों पर लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिन के समय कुछ स्थानों पर लू की स्थिति रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के कुछ अलग-थलग स्थानों पर रातें गर्म रहने की आशंका है।
भाषा आनन्द राजकुमार
राजकुमार

Facebook


