बच्चा बेचने के आरोप में दंपति समेत छह लोग गिरफ्तार

बच्चा बेचने के आरोप में दंपति समेत छह लोग गिरफ्तार

बच्चा बेचने के आरोप में दंपति समेत छह लोग गिरफ्तार
Modified Date: September 29, 2026 / 08:51 pm IST
Published Date: September 29, 2026 8:51 pm IST

बिजनौर, 29 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बच्चा बेचने के आरोप में उसके माता-पिता समेत छह लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई ने बताया कि ताजुद्दीन नामक व्यक्ति ने 28 सितंबर को नगीना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि नैनपुरा गांव की रहने वाली शफीकन ने उसकी बहन शबनम के 15 दिन के बच्चे को बेच दिया है।

बिश्नोई के मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पाया कि बच्चे को प्रीतम नामक व्यक्ति की पत्नी सुलोचना को पांच लाख में बेचा गया था और इस काम में बच्चे के माता-पिता भी शामिल थे।

विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसकी मां शबनम और पिता फरमान के साथ-साथ शफीकन, जितेंद्र, कपिल और सुलोचना को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बच्चे को आर्थिक तंगी‌ के कारण बेचा गया था।

भाषा

सं. सलीम पारुल

पारुल


लेखक के बारे में