उप्र : शामली में एक करोड़ रुपये से अधिक की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Ads

उप्र : शामली में एक करोड़ रुपये से अधिक की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 07:24 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 07:24 PM IST

मुजफ्फरनगर, 10 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 518 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुमित शुक्ला ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच अभियान के दौरान मोटरसाइकिल सवार मुर्सलीन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 518 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपी बरेली से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और अन्य जिलों में मादक पदार्थों की आपूर्ति करता था।

एएसपी के अनुसार मुर्सलीन एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी, लूट तथा हत्या के प्रयास समेत 18 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत