मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Ads

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 23, 2026 / 10:19 PM IST,
    Updated On - August 23, 2026 / 10:19 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 23 अगस्त (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी नाजिम के पैर में गोली लगी और उसे मुजफ्फरनगर में एक क्लीनिक के संचालक डॉ. आदिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने रविवार को कहा कि पुलिस ने नाजिम और आदिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 ए (दुष्कर्म), 70 (सामूहिक दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोप है कि 18 अगस्त को कोतवाली थाना इलाके में आरोपियों ने 17 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता लड़की को बरामद करके मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराया।

इस बीच, हिंदू कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब