उप्र के बांदा में शराब के नशे में बेटे ने पिता की हत्या कर दी, गिरफ्तार

उप्र के बांदा में शराब के नशे में बेटे ने पिता की हत्या कर दी, गिरफ्तार

उप्र के बांदा में शराब के नशे में बेटे ने पिता की हत्या कर दी, गिरफ्तार
Modified Date: September 26, 2025 / 08:51 pm IST
Published Date: September 26, 2025 7:05 pm IST

बांदा (उप्र), 26 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गिरवां थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में शुक्रवार को विवाद के दौरान शराब के नशे में एक युवक ने अपने पिता पर हंसिया से हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नरैनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कृष्ण कांत त्रिपाठी ने बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में शुक्रवार दोपहर शराब के नशे में विवाद के दौरान अनिल निषाद (22) ने अपने पिता बब्बू निषाद (45) के हाथ और पेट पर हंसिया से कई बार प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बब्बू निषाद को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

सीओ ने बताया कि गिरवां पुलिस ने इस सिलसिले में हत्या का मामला दर्जकर आरोपी बेटे अनिल निषाद को गिरफ्तार कर लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आगे की कार्यवाही कर रही है।

भाषा सं जफर

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।