बेटे ने कर ली मनमर्जी शादी, नाराज पिता ने बहू, उसकी मां और बहन को मारा चाकू

बेटे ने कर ली मनमर्जी शादी, नाराज पिता ने बहू, उसकी मां को मारा चाकूः Son got married voluntarily, angry father stabbed daughter-in-law

बेटे ने कर ली मनमर्जी शादी, नाराज पिता ने बहू, उसकी मां और बहन को मारा चाकू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: April 17, 2022 7:23 pm IST

लखनऊ : लखनऊ के ठाकुरगंज थाना इलाके में एक पिता ने अपनी मर्जी के खिलाफ बेटे की शादी से नाराज होकर बहू, उसकी मां और बहन को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

Read more :  गर्मी की वजह से परीक्षा देने गए 10वीं कक्षा के छात्र की मौत, परीक्षा केंद्र में ही तोड़ा दम, तीन और छात्र की हालत गंभीर 

ठाकुरगंज थाने के प्रभारी हरिशंकर चंद्रा ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के गऊघाट निवासी अनवर अपने बेटे सलमान की शादी से नाराज था, जिसने कथित तौर पर पिता की इच्छा के खिलाफ अपनी पसंद की महिला से शादी की थी।

Read more :  राष्ट्रपति चुनाव: NDA के पास 9000 वोटों की कमी, भाजपा कैसे जीतेगी ये चुनाव? समझें यहां 

उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम अनवर अपने बेटे सलमान की ससुराल गया था और वहां वाद-विवाद बढ़ गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद अनवर ने सलमान की पत्नी निदा (22), निदा की मां जरीना (50) और उसकी 20 वर्षीय बहन नादिया पर चाकू से हमला कर दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

Read more :  IPL 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का चौका, पंजाब को 7 विकेट से दी पटखनी 

थाना प्रभारी ने कहा कि घटना के कुछ देर बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हमले में महिलाओं पर चाकू से वार और चोट के निशान मिले हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने अनवर का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।