गर्मी की वजह से परीक्षा देने गए 10वीं कक्षा के छात्र की मौत, परीक्षा केंद्र में ही तोड़ा दम, तीन और छात्र की हालत गंभीर

10th class student died due to heat, three others are in critical condition

गर्मी की वजह से परीक्षा देने गए 10वीं कक्षा के छात्र की मौत, परीक्षा केंद्र में ही तोड़ा दम, तीन और छात्र की हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: April 17, 2022 7:09 pm IST

हजारीबाग : Student died due to heat झारखंड के हजारीबाग जिले में राज्य शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा देने के बाद केंद्र से निकले 16वर्षीय एक दिव्यांग लड़के की कथित तौर पर भीषण गर्मी से संबंधित जटिलताओं की वजह से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि राज्य में गत कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है और कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार चला गया है।

Read more :  राष्ट्रपति चुनाव: NDA के पास 9000 वोटों की कमी, भाजपा कैसे जीतेगी ये चुनाव? समझें यहां 

Student died due to heat पुलिस ने बताया कि मृत लड़के का नाम जमाली अख्तर था और वह पवित्र रमजान के महीने में ‘रोजा’ रखे हुए था। उन्होंने बताया कि अख्तर शनिवार अपराह्न चार बजकर 30 मिनट पर जैसे ही परीक्षा केंद्र से बाहर आया बेहोश होकर गिर गया। पुलिस और स्कूल के अधिकारी पीड़ित को तत्काल चौपारण स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर भीषण गर्मी को मौत का कारण मान रहे हैं।

Read more :  IPL 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का चौका, पंजाब को 7 विकेट से दी पटखनी 

बरही के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नजीर अख्तर ने बताया कि मृत छात्र पड़ोसी जिले चतरा के खरौनी गांव का रहने वाला था और चौपारण कॉलेज में परीक्षा देने आया था। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के परिवार ने पोस्टमॉर्टम नहीं करने का अनुरोध किया क्योंकि उन्हें कुछ गलत होने का संदेह नहीं था। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न छोटे के निर्देश पर पीड़ित के शव को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

Read more :  छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में तीन बारातियों की मौत, कई अन्य घायल

इस बीच, हजारीबाग के अन्य परीक्षा केंद्रों में भी तीन परीक्षार्थी ‘ भीषण गर्मी’की वजह से बेहोश हो गए। कई अभिभावकों ने झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) की राज्य में भीषण गर्मी में परीक्षा कराने के फैसले की निंदा की है।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।