महोबा में बेटे ने पिता की ईंट से सिर कुचलकर हत्या की

महोबा में बेटे ने पिता की ईंट से सिर कुचलकर हत्या की

महोबा में बेटे ने पिता की ईंट से सिर कुचलकर हत्या की
Modified Date: June 8, 2026 / 03:17 pm IST
Published Date: June 8, 2026 3:17 pm IST

बांदा (उप्र), आठ जून (भाषा) महोबा जिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में शराब नशे में धुत 33 वर्षीय एक युवक अपने पिता की कथित रूप से ईंट से सिर कुचलकर हत्या करके फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।

श्रीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयचंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि सिजहरी गांव में रविवार देर शाम शराब के नशे में धुत युवक महेश (33) ने अपने पिता हरिहर अहिरवार (58) पर कथित तौर पर ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि महेश रविवार देर शाम शराब के नशे में घर लौटा और अपनी पत्नी रामकुमारी से मारपीट करने लगा। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उसने बीच-बचाव करने आए अपने पिता के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

एसएचओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य इकट्ठा किए और मृतक के दूसरे बेटे अरविंद की तहरीर पर हत्या का एक मामला दर्ज करके शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

भाषा सं जफर मनीषा अमित

अमित


लेखक के बारे में