UP Crime News: बेटे ने गला घोंटकर की मां की हत्या, आत्महत्या का रूप देने फांसी के फंदे से लटकाया शव, खुलासा होते ही उड़े सबके होश
UP Crime News : कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने जमीन और पैसे की लालच में अपनी मां की गला घोंट कर दी।

Narsinghpur Crime News/Image Credit: IBC24 File Photo
- कौशांबी जिले में बेटे ने गला घोंटकर की मां की हत्या।
- हत्या के बाद फांसी के फंदे से लटकाया शव।
- पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
UP Crime News: कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने जमीन और पैसे की लालच में अपनी मां की गला घोंट कर हत्या करने के बाद इस वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी के फंदे से लटका दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मंझनपुर थाना क्षेत्र के खेरवा गांव में किशन किशोर (30) ने जमीन तथा मां के बैंक खाते में जमा तीन लाख रुपये के लालच में अपनी मां शीला देवी (55) की गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद मां का शव घर में ही फांसी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल गया कि गला घोंटने से मौत हुई है।
क्या है पूरा मामला
UP Crime News: पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शीला देवी मूल रूप से चित्रकूट जिले के कधवनिया गांव की मूल निवासी थी और वह कुछ दिनों से कौशांबी जिले में अपने चचेरे भाई जय सिंह के घर खेरवा गांव में रह रही थी। उन्होंने बताया कि, संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव जयसिंह के घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि शीला देवी के बेटे किशन किशोर (30) ने अपनी मां की गला घोंट कर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
UP Crime News: उन्होंने बताया कि आरोपी बेटे को शक था कि उसकी मां अपनी जमीन अपने भाई के नाम कर देगी, इसी लालच में आकर उसने अपनी मां का गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशन किशोर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Son kills mother in Kaushambi district
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pm