सोनभद्र, नौ जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बृहस्पतिवार शाम ट्रेलर-ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पिपरी थाना प्रभारी राजेश जी. चौबे ने बताया कि दुर्घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर मड़ैया गांव के पास हुई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग पिपरी से अनपरा की ओर जा रहे थे कि इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर-ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि शवों को हिंडाल्को अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि वाहन पंजीकरण विवरण और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृतकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भाषा सं जफर जितेंद्र
जितेंद्र