UP News: सपा नेता को परिवार समेत मिली 7 साल की सजा, इस मामले में कोर्ट ने दिया दोषी करार…
Azam Khan with family sentenced to 7 years उत्तर प्रदेश से सपा नेता की एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
Actress Pavithra Jayaram Died in Car Accident
Azam Khan with family to 7 years jail : रामपुर | उत्तर प्रदेश से सपा नेता की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बहुचर्चित फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में रामपुर (एमपी-एमएलए) कोर्ट ने बुधवार को ऐतिहासिक आदेश सुनाते हुए आजम खान, उनकी पत्नी तंंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों को कोर्ट से सीधे आज ही जेल भेजा जाएगा।
Read more: Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार पर भड़के बिग बॉस, दी लास्ट वार्निंग, कहा – ना करे ऐसा
कोर्ट ने इसी मामले में दोनों पक्षों को सुनने का बाद अपना फैसला सुनाते हुए आजम खान, पत्नी तंजिमा और बेटे अब्दुल्ला को दोषी करार दिया था। हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते कोर्ट में आज सुबह से ही पुलिस का सख्त पहरा था। बताते चलें कि र्तमान में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने आजम खां उनकी पत्नी और बेटा अब्दुल्ला के खिलाफ गंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जानें क्या यह है मामला?
Azam Khan with family to 7 years jail : आजम खां के परिवार के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र का मामला भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की ओर से दर्ज कराया गया था। इसमें आरोप था कि आजम खां ने बेटे के अलग-अलग जन्मतिथि से दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए हैं। इसमें एक जन्म प्रमाण पत्र रामपुर नगर पालिका से बना है, जबकि दूसरा लखनऊ से बना|
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


