UP Police Suspended: रेड मारने गई पुलिस खुद फंस गई कार्रवाई में, दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें पूरा मामला
UP Police Suspended News: रेड मारने गई पुलिस खुद फंस गई कार्रवाई में, दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें पूरा मामला
UP Police Suspended: रेड मारने गई पुलिस खुद फंस गई कार्रवाई में, दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें पूरा मामला /image: Social Media
- पुलिस की एक टीम उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बिना हरियाणा में छापेमारी करने पहुंची थी
- छापेमारी के दौरान गैंगस्टर ने खुद को गोली मार ली
- मामले में कार्रवाई करते हुए दारोगा हरस्वरूप शर्मा समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है
बिजनौर। UP Police Suspended News: बिजनौर जिले में कथित तौर पर उच्चाधिकारियों को बिना बताए हरियाणा में छापे मारने के मामले में एक उप निरीक्षक (दारोगा) समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित (5 Policemen Suspended) कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार छापे के दौरान एक गैंगस्टर ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
UP Police Suspended News पुलिस अधीक्षक (एसपी) केके विश्नोई ने रविवार को बताया कि थाना नांगल पुलिस को एक मामले में तिसोतरा निवासी पंकज की तलाश थी। उसकी लोकेशन गुरुग्राम (Gurugram Police Raid), हरियाणा में मिली।
रेड में आखिर क्या हुआ था (5 Policemen Suspended in UP)
Police Suspension News पुलिस के मुताबिक दारोगा हरस्वरूप शर्मा चार सिपाहियों के साथ गुरुग्राम सेक्टर-14 में एक मकान पर पहुंचे। उनके साथ गुरुग्राम पुलिस भी थी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद तिसोतरा के ही गैंगस्टर डिकेंद्र पाल (24) ने खुद को गोली मार ली। पुलिस ( Bijnor Police Action) ने मौके से वांछित पंकज को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने कहा कि बिना सूचना दिए दूसरे राज्य में छापे मारने के लिए दारोगा समेत पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें
- Flood Alert in Nepal: नेपाल में फिर प्रलय का अलर्ट! इन जिलों में चेतावनी जारी, अब तक 675 मौतें, जानें ताजा हालात
- Chhattisgarh IFS Transfer: IFS विवेक आचार्य को राज्य सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें कहां हुई नई पोस्टिंग, देखें आदेश
- Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, इन इलाकों में 2 सितंबर तक अलर्ट जारी, पढ़ें IMD की चेतावनी

Facebook


