पीलीभीत में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार एसएसबी जवान और उनके बेटे की मौत
पीलीभीत में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार एसएसबी जवान और उनके बेटे की मौत
पीलीभीत (उप्र), 30 जून (भाषा) पीलीभीत जिले में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान और उनके बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना बीसलपुर थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर राजमार्ग पर परसिया गांव के पास की है जब ड्यूटी पर जाने के लिए वीरपाल (36) अपने बेटे सुमित (15) के साथ मोटरसाइकिल से शेरगंज रेलवे स्टेशन जा रहे थे तभी एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।
थाना प्रभारी संजीव शुक्ल ने बताया कि हादसे में दोनों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि वे वाहन और फरार चालक की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
वीरपाल एसएसबी के जवान थे और पीलीभीत में तैनात थे।
भाषा सं आनन्द खारी
खारी
लेखक के बारे में
Web Title: पीलीभीत में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार एसएसबी जवान और उनके बेटे की मौत
PILIBHIT
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm