छात्र की चाकू मार कर हत्या : दो सहपाठियों के खिलाफ मामला दर्ज

छात्र की चाकू मार कर हत्या : दो सहपाठियों के खिलाफ मामला दर्ज

छात्र की चाकू मार कर हत्या : दो सहपाठियों के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: February 2, 2026 / 12:44 am IST
Published Date: February 2, 2026 12:44 am IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), एक फरवरी (भाषा) मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले में रविवार की शाम आपसी विवाद को लेकर कक्षा 12 के एक छात्र की कथित तौर पर सहपाठियों ने चाकू प्रहार करके उसकी हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना कांधला थाना क्षेत्र के इस्सोपुर टील गांव में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान क्लास 12 के छात्र अरशद (18) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि हमले में अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिंह ने बताया कि आरोपी छात्रों की पहचान हिमांशु और कार्तिक के रूप में हुई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

भाषा सं. सलीम

अमित

अमित


लेखक के बारे में