वाराणसी में 54 किलो लड्डू से बना केक काटकर समर्थकों ने मनाया आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन
वाराणसी में 54 किलो लड्डू से बना केक काटकर समर्थकों ने मनाया आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन
वाराणसी (उप्र), पांच जून (भाषा) वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर समर्थकों ने लड़डू से बना, 54 किलोग्राम का केक काटा। आयोजकों ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर काशी में वरद आंजनेय हनुमान मंदिर में उनके समर्थकों ने 54 किलो का लड्डू से बना केक काटा। इस दौरान मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के समर्थक भारी संख्या में मौजूद थे।
आयोजकों ने बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के 54 वें जन्मदिन पर लड्डू का केक काटने के साथ ही पर्यावरण दिवस को देखते हुए 54 पौधों का भी रोपण किया गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म पांच जून 1972 को हुआ था।
भाषा सं आनन्द मनीषा
मनीषा

Facebook


