MP & MLAs Rebel In TMC : ममता बनर्जी को लग सकता है बड़ा झटका! 60 विधायकों के बाद अब 20 सांसदों के भी पाला बदलने की चर्चा, TMC में मची खलबली

पश्चिम बंगाल की सियासत में नई हलचल देखने को मिल रही है। Mamata Banerjee के नेतृत्व वाली Trinamool Congress को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष और संभावित टूट की चर्चाएं तेज हैं। राजनीतिक गलियारों में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कुछ सांसद और विधायक अलग राह चुन सकते हैं, जिससे पार्टी की चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

MP & MLAs Rebel In TMC : ममता बनर्जी को लग सकता है बड़ा झटका! 60 विधायकों के बाद अब 20 सांसदों के भी पाला बदलने की चर्चा, TMC में मची खलबली

MP & MLAs Rebel In TMC / Image Source : FILE

Modified Date: June 5, 2026 / 02:00 pm IST
Published Date: June 5, 2026 12:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • TMC में अंदरूनी असंतोष और बगावत की चर्चाएं तेज।
  • 20 सांसदों के पाला बदलने की अटकलों ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल।
  • विधायकों के अलग गुट की चर्चा के बाद पार्टी पर दबाव बढ़ने का दावा।

कोलकाता : MP & MLAs Rebel In TMC :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। टीएमसी विधायकों की बगावत के बाद अब पार्टी सांसदों में भी भारी उथल-पुथल मचने वाली है। सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि टीएमसी के कम से कम 20 सांसद इस समय पाला बदलने की योजना बना रहे हैं।

पहले ही 60 विधायक हो चूके है अलग

आपको बता दें की संसद के दोनों सदनों में तृणमूल कांग्रेस के कुल 41 सांसदहैं, जिनमें से अगर 20 सांसद पार्टी छोड़ते हैं तो यह ममता बनर्जी के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा। बंगाल में टीएमसी का विधायक दल पहले ही दो हिस्सों में बंट चुका है, जहाँ विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 60 बागी विधायकों ने खुद को असली तृणमूल घोषित कर दिया है।

” कमज़ोर हो सकती है पार्टी “

विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद गंवाने और फिरहाद हकीम जैसे बेहद अहम नेता के इस्तीफे ने ममता बनर्जी पर राजनीतिक दबाव काफी बढ़ा दिया है। TMC MPs Join BJP क्यूंकि टीएमसी संसद में विपक्षी खेमे का दूसरा सबसे बड़ा गुट है, इसलिए यदि इसके संसदीय दल में फूट पड़ती है, तो यह न सिर्फ ममता बनर्जी के लिए बड़ी हार होगी बल्कि संसद में टीएमसी और पूरे विपक्ष के प्रभाव को भी बेहद कमजोर कर देगी.

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.