संभल में डाक सहायक के बैंक खातों से कथित तौर पर लगभग 4.5 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन
संभल में डाक सहायक के बैंक खातों से कथित तौर पर लगभग 4.5 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन
संभल (उप्र) 24 मई (भाषा) संभल जिले के बहजोई डाकघर में तैनात एक डाक सहायक के बैंक खातों से कथित तौर पर लगभग 4.5 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चलने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
बहजोई थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजीव कुमार मलिक ने बताया कि कथित अनधिकृत लेन-देन के बारे में जानकारी वित्त मंत्रालय से मिली थी, जिसके बाद इस मामले में जांच शुरू की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो बहजोई डाक विभाग में डाक सहायक के पद पर कार्यरत है। जांच के दौरान, वह कथित तौर पर लेन-देन में शामिल पैसे के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाया।
मलिक ने बताया कि दीपक कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। भाषा सं आनन्द जोहेब
जोहेब

Facebook


