इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा पर ​बिगड़ी नियत, व्हाट्सऐप में टीचर ने की गंदी बात, ​पुलिस ने दबोचा

छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा पर ​बिगड़ी नियत, व्हाट्सऐप में टीचर ने की गंदी बात, ​पुलिस ने दबोचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: December 15, 2021 2:23 pm IST

बिजनौर (उप्र),  (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर में इंजीनियरिंग कॉलेज के एक शिक्षक को एक छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  नगरीय निकाय चुनावः भाजपा ने घोषणा पत्र की जगह जारी किया आरोप पत्र, 25 बिंदुओं पर राज्य सरकार से मांगा जवाब

पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ प्रवीण रंजन सिंह के अनुसार स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज के एक शिक्षक ने एक छात्रा को व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। उन्होंने बताया कि इन संदेशों के स्क्रीन शॉट 13 दिसंबर को सार्वजनिक हो गए थे।

यह भी पढ़ें:  बीजेपी के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवत शरण माथुर का निधन, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। घटना के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया जिसके चलते कॉलेज ने आरोपी शिक्षक को निष्कासित कर दिया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर बुधवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: स्कूलों की अनोखी पहल से बच्चों को बस्ते की बोझ से मिली मुक्ति, केवल कॉपी और पेन लेकर आते हैं स्कूल


लेखक के बारे में