महोबा में दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती, मामला दर्ज

महोबा में दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती, मामला दर्ज

महोबा में दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती, मामला दर्ज
Modified Date: March 20, 2026 / 09:21 pm IST
Published Date: March 20, 2026 9:21 pm IST

बांदा (उप्र), 20 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के बेलाताल कस्बे में सात माह पूर्व कथित तौर पर किए गए दुष्कर्म के बाद एक किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस के मुताबिक, बेलाताल कस्बे की 16 साल की किशोरी ने आरोप लगाया कि सात माह पूर्व पप्पू नामक युवक ने डरा धमका कर उससे दुष्कर्म किया था जिससे वह (पीड़िता) गर्भवती हो गई है।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में एक अज्ञात युवक को भी आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के आधार पर जांच की जा रही है। शनिवार को पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई जाएगी और जांच के निष्कर्ष के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गया है या गिरफ्तार नहीं किया गया।

भाषा सं राजेंद्र सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में