बांदा में युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले

बांदा में युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले

बांदा में युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले
Modified Date: May 20, 2026 / 09:28 pm IST
Published Date: May 20, 2026 9:28 pm IST

बांदा (उप्र), 20 मई (भाषा) बांदा जिले के मरका क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक युवक और युवती के शव पेड़ से बंधे फंदे से लटके मिले।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. शिवराज ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि मरका थाना क्षेत्र के अधाव गांव की बस्ती से कुछ दूरी पर खेत में लगे बबूल के पेड़ से बंधे फंदे से एक युवक और युवती के शव लटके हुए हैं।

उन्होंने बताया कि युवक की पहचान सुभाष पासवान (20) और युवती की पहचान रोशनी यादव (19) के रूप में हुई है।

एएसपी ने बताया कि युवती की शादी इसी सात मई को बिसंडा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी और वह 16 मई को पहली बार ससुराल से मायके लौटी थी।

उन्होंने बताया कि युवक व युवती मंगलवार की देर शाम अपने-अपने घरों से गायब थे और बुधवार की सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके मिले।

शिवराज ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हर बिंदु से जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सं सलीम धीरज

धीरज


लेखक के बारे में