Child Pornographic Pooja Mathur: टेलीग्राम पर बच्चों के अश्लील वीडियो बेचती थी ये महिला.. खुद भी 6 साल के बच्चे की मां.. जानें क्या थी कीमत
नगला बीच गांव की रहने वाली पूजा माथुर (29) के पिता की मौत 2011 में रोड एक्सीडेंट में हो गई थी। घर में मां के अलावा दो छोटे भाई और एक छोटी बहन थे। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। किसी तरह पैसों का इंतजाम करके घर वालों ने 11 मई 2018 को पूजा की शादी कमालपुर अलीगढ़ के राहुल उर्फ रवि के साथ की थी।
Child pornography Pooja Mathur Arrested || Image- Rajesh Sahu X File
- चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में महिला गिरफ्तार
- साइबर पुलिस की सूचना पर हुई
- कार्रवाई पुलिस ने बैंक लेनदेन की जांच की
लखनऊ: राजधानी लखनऊ की साइबर पुलिस ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े इस मामले में पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है, जिसका नाम पूजा माथुर बताया जा रहा है। (Child pornography Pooja Mathur Arrested) पूजा खुद भी एक 6 साल के बच्चे की माँ है। ऐसे में उसके बाल अपराध में शामिल होने पर हैरानी हो रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कैसे देती थी वारदात को अंजाम?
चाइल्ड पोर्नोग्राफी की आरोपी पूजा पहले ग्रुप का सब्सक्रिप्शन लेकर खुद ही वीडियो डाउनलोड करती थी। इसके बाद वह इन वीडियो को 500 से 2000 रुपए में दूसरे यूजर्स को बेचती थी। लखनऊ साइबर सेल की सूचना पर गुरुवार शाम 6 बजे पुलिस ने आरोपी पूजा माथुर को गिरफ्तार किया। पंजाब नेशनल बैंक के अकाउंट से पुलिस ने 1 साल की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री निकलवाई है।
महिला खुद 6 साल की बेटी की मां है। मायके में रहने वाली 12वीं पास महिला इतनी शातिर तरीके से ये काम कर रही थी कि घर वालों को भी भनक नहीं लगी। (Child pornography Pooja Mathur Arrested) अवैध संबंधों के शक में महिला की दो बार शादी और दोनों बार तलाक हुआ। पुलिस ने रजावली इलाके में रहने वाली महिला को जेल भेज दिया है।
पिता की रोड एक्सीडेंट में हुई थी मौत
नगला बीच गांव की रहने वाली पूजा माथुर (29) के पिता की मौत 2011 में रोड एक्सीडेंट में हो गई थी। घर में मां के अलावा दो छोटे भाई और एक छोटी बहन थे। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। किसी तरह पैसों का इंतजाम करके घर वालों ने 11 मई 2018 को पूजा की शादी कमालपुर अलीगढ़ के राहुल उर्फ रवि के साथ की थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
ऐसे हुआ खुलासा
लखनऊ की साइबर टीम सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखती है। पूजा की गतिविधि संदिग्ध मिलने पर साइबर टीम ने फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क किया। (Child pornography Pooja Mathur Arrested) गुरुवार शाम 5 बजे नारखी और रजावली पुलिस महिला के घर पहुंचीं और गिरफ्तार करके ले आई। 6 बजे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
फिरोजाबाद में पुलिस ने पूजा माथुर को गिरफ्तार किया है। पूजा बच्चों और लड़कियों के अश्लील वीडियो को टेलीग्राम पर बेचती थी।
पूजा खुद भी एक 6 साल की बच्ची की मां है। अवैध संबंधो के चलते पूजा की दो बार शादी और दोनों बार तलाक हुआ है। pic.twitter.com/65X7ymqXmZ
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) September 4, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
अहमदाबाद में देश की पहली अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता, शीतल करेंगी भारत की अगुआई
अल्बर्टा जनमत संग्रह में स्वतंत्रता समर्थकों की जीत हुई तो क्या ट्रंप करेंगे समर्थन?
कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला : फरार आरोपी शकील पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया
नेपाल: सुरंग में नौ दिन तक ‘हरे कृष्ण’ मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति जन्माष्टमी के दिन बचाया गया
हैदराबाद सम्मेलन से 35-40 कबड्डी खेलने के इच्छुक देश आईकेएफ के दायरे में आएंगे

Facebook


