कौशांबी में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Ads

कौशांबी में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 01:56 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 01:56 PM IST

कौशांबी (उप्र), 19 मई (भाषा) कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक गांव के बाहर पेड़ से लटकता एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सिराथू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवां गांव के ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव के ही निवासी दिलीप कुमार सरोज (28) का शव बाहरी हिस्से में सड़क किनारे जामुन के एक पेड़ से लटक रहा है।

उन्‍होंने बताया कि सूचना पर थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

सीओ ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार वह प्रतिदिन प्रयागराज काम करने जाता था। सोमवार को प्रयागराज जाने के बाद वह घर वापस नहीं लौटा और आज उसका शव गांव के बाहर पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटकता पाया गया है।

सीओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही तथा जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्‍द मनीषा

मनीषा