प्रत्याशी ने ही कर दिया अपनी पार्टी का बंटाधार! खुले मंच से बोले ‘सपा ने देश प्रदेश को बर्बाद कर दिया’…देखें वीडियो

Ads

वायरल वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि रईस जनसभा के दौरान किस तरह से अपनी ह पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया। वीडियो में वह समाजवादी पार्टी को देश और प्रदेश सहित जिले को बर्बाद करने वाली पार्टी बता रहे हैं।

  •  
  • Publish Date - February 13, 2022 / 10:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

sp condidate viral video

बदायूं। up election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में कई प्रत्याशियों के इन दिनों वीडियो वायरल हो रहे हैं। चुनाव प्रचार और जनसभा के दौरान ये प्रत्याशी कई बार बेतुकी बयानबाजी कर बैठते हैं या फिर किसी जुबान ही फिसल जाती है। लोगों को संबोधित करने के दौरान वह क्या बोल जाते हैं उन्हें खुद भी पता नहीं रहता, लेकिन जनसभा में मौजूद जनता इसका वीडियो बनाकर वायरल कर देती है।

ये भी पढ़ें: नहर निर्माण के दौरान अंडरग्राउंड टनल धंसी.. 9 मजदूर फंसे.. 3 को सकुशल निकाला गया बाहर

इसी तरह का एम मामला बदायूं जिले से सामने आया है, जिसमें सपा प्रत्याशी की जुबान फिसल गई और वह अपनी ही पार्टी के लिए अनाप-शनाब बोल गए। यह कोई और नहीं बल्कि बदायूं सदर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी रईस हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि रईस जनसभा के दौरान किस तरह से अपनी ह पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया। वीडियो में वह समाजवादी पार्टी को देश और प्रदेश सहित जिले को बर्बाद करने वाली पार्टी बता रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उनकी खूब किरकिरी हो रही है।

ये भी पढ़ें: चार साल की उम्र में मादा हिप्पोपोटामस की हाई अटैक से मौत, भुनेश्वर से लाया गया था कानन जू

sp condidate viral video

दरअसल शनिवार को सोशल मीडिया पर सदर विधानसभा के सपा प्रत्याशी रईस की वीडियो वायरल हुई है। जिसमें वह जनसभा के दौरान मंच से बोल रहे हैं कि समाजवादी पार्टी ने देश, प्रदेश व जिले को बर्बाद कर दिया। वीडियो में कहा कि यह भी किसी से छुपा नहीं है कि किसान और नौजवान को भी समाजवादी पार्टी ने बर्बाद किया है।

ये भी पढ़ें: यमन में संदिग्ध आतंकवादियों ने संयुक्त राष्ट्र के पांच कर्मचारियों का अपहरण किया

माना जा रहा है कि जोश में उनकी जुबान फिसल गई। वीडियो के वायरल होने से जमकर किरकिरी हो रही है। बता दें कि शनिवार को ही अखिलेश यादव आये और शनिवार को ही उनकी वीडियो वायरल हुई है, जिसको भाजपा की जिला फेसबुक आईडी सहित तमाम लोगों ने वायरल कर दिया है और वीडियो को फेसबुक और वाट्सएप सहित तमाम सोशल मीडिया की साइड पर शेयर किया जा रहा है।