Killers of Atiq Ahmed : सामने आया अतीक अहमद के हत्यारों का नाम, सीएम योगी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, सील की गई प्रयागराज की सीमाएं
names of the killers of Atiq Ahmed : एसटीएफ और फॉरेसिक की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और मौके का मुआयना कर रही है। सूत्रों के अनुसार अतीक अहमद के हत्यारों का नाम लवलेश, सनी, और अरुण मौर्य, बताया जा रहा है।
Atiq Ahmed shot dead: प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज गैंगस्टर और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसे लेकर सीएम ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है, सीएम योगी ने डीजीपी और एडीजी लॉ एण्ड आर्डर को तलब किया है। इस बीच खबर हैं कि प्रयागराज की सभी सीमाओं को सील किया जा रहा है। एसटीएफ और फॉरेसिक की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और मौके का मुआयना कर रही है। सूत्रों के अनुसार अतीक अहमद के हत्यारों का नाम लवलेश, सनी, और अरुण मौर्य, बताया जा रहा है।
names of the killers of Atiq Ahmed : अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मार कर हत्या का वीडियो भी सामने आया गया है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से उसकी हत्या की गई है। बता दें कि बीते दिन उसके बेटे असद को भी एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था। अभी उसके दफन करने को लेकर एक दिन ही हुआ था कि अतीक अहमद की भी हत्या कर दी गई है।
https://twitter.com/Benarasiyaa/status/1647302128560672769
#WATCH तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है। पूछताछ की जा रही है: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर यूपी पुलिस https://t.co/oLr74ek1mB pic.twitter.com/sIXRiswBNg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2023
हमलावरों ने बहुत ही करीब से कनपटी पर फायर किया जिसके बाद वहीं पर दोनो भाई ढेर हो गए। मेडिकल कॉलेज के पास ही गोली मारी गई है। अतीक अहमद पूर्व सांसद रहा है और अशरफ पूर्व विधायक रहा है। अतीक अहमद को बीते दिनों एक केस की सुनवाई के लिए साबरमती जेल गुजरात से प्रयागराज लाया गया था।
#WATCH उत्तर प्रदेश: वह पल जब मीडिया से बातचीत के दौरान गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। pic.twitter.com/7Nu9H9rpLJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2023
मिलीे जानकारी के अनुसार हमलावर तीन हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अतीक अहमद मीडिया से चर्चा कर रहा था तब उसे गोली मारी गई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पहले अतीक को गोली मारी गई फिर अशरफ को गोली मारी, इस दौरान हमलावर भी कैमरे के सामने आ गया। वहीं पर उन्होंने पिस्टल भी फेक दिया और खुल को सरेंडर कर दिया है। फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया हैं।
read more: आखिर किसने कीं अतीक- अशरफ की हत्या, कैमरे में कैद हुआ वीडियो
read more:बड़ी खबर! अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या, मेडिकल कॉलेज में चली गोली

Facebook


