Ayodhya News: अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, कहा- बढ़ा लो सुरक्षा, यहां से आया था ई-मेल
अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, कहा- बढ़ो लो मंदिर की सुरक्षा, Threat to bomb Ayodhya’s Ram temple, email creates panic

Ayodhya News | Source : IBC24 Archive
- राम मंदिर को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी, भेजने वाला खुद को ISI का सदस्य बता रहा है।
- सीमावर्ती जिलों में भी अलर्ट, तमिलनाडु साइबर सेल को जांच में जोड़ा गया।
अयोध्या: Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 14 अप्रैल यानी सोमवार की रात राम जन्मभूमि ट्रस्ट को एक ई-मेल आया था। इसमें लिखा है- बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा। ट्रस्ट के एकाउंटेंट ने इस संबंध में साइबर थाना अयोध्या में शिकायत दी है। इस शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट और बीएनएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धमकी मिलने के बाद जन्मभूमि परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई है।
Ayodhya News: मिली जानकारी के अनुसार मेल भेजने वाले ने खुद को ISI सेल का तमिलनाडु का इंचार्ज बताया है। उसने अपने ईमेल में लिखा है कि यह हमला तमिलनाडु में हुए घोटाले से ध्यान भटकने के लिए किया जाएगा। ईमेल आरोपी ने लिखा है कि “बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा”। इस धमकी भरे मेल को देखने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अकाउंट ऑफिसर महेश कुमार ने मंदिर प्रबंधन को सूचित किया। इसके तुरंत बाद मामले की जानकारी साइबर थाना पुलिस को दी गई। राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी को गंभीरता से लेते हुए अयोध्या के अलावा अन्य सीमावर्ती जिलों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चला जा रहा है। अयोध्या के साथ-साथ बाराबंकी वह अन्य पड़ोसी जिलों में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। सुरक्षा और गुप्तचर एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
Read More : Raipur Crime News: फटी रह गई पुलिस की आंखें जब बोरे में मिला ये चीज, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
तमिलनाडु की साइबर सेल को भी किया गया एक्टिव
संदिग्ध ई-मेल की सूचना मिलते ही तमिलनाडु की साइबर सेल को भी अलर्ट कर दिया गया है। जिससे ई-मेल भेजे जाने की सटीक लोकेशन और इसके पीछे मौजूद शातिर की पहचान की जा सके। बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से कई बार धमकी मिल चुकी है। खालिस्तानी आतंकी पन्नू भी कई बार धमकी दे चुका है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ईमेल भेजने वाले ने खुद को ISI सेल का तमिलनाडु इंचार्ज बताया है। उसकी पहचान की पुष्टि के लिए जांच चल रही है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Threat to bomb Ayodhya's Ram temple, email creates panic
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am