बहराइच (उप्र), 27 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रामगांव क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि 26/27 अप्रैल की दरम्यानी रात रामगांव थाना क्षेत्र के नौतला गांव में श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन सवार रिंकू जायसवाल (18), उत्तम चौहान (19) और अजय चौहान (20) नामक युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि तीनों युवक आपस में दोस्त थे और एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
भाषा सं. सलीम रंजन
रंजन