टेम्पो और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

टेम्पो और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

टेम्पो और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
Modified Date: April 27, 2026 / 05:26 pm IST
Published Date: April 27, 2026 5:26 pm IST

फर्रुखाबाद (उप्र), 27 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर क्षेत्र में सोमवार को एक टेम्पो और ट्रक की आमने—सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर मोड़ पर एक टेम्पो और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें सतेन्द्र कुमार (33), उसकी पत्नी तनु (29) तथा युवराज नामक दो वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि हादसे में टेम्पो सवार 10 अन्य लोग भी गम्भीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि उनमें से चार को नाजुक हालत के मद्देनजर सैफई के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि टेम्पो शाहजहांपुर स्थित अल्लाहगंज जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं।

भाषा सं. सलीम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में