Pilibhit Road Accident News: तेज रफ़्तार डंपर से टक्कर के बाद उड़े कार के परखच्चे, बुजुर्ग महिला समेत इतने लोगों की मौके पर हुई मौत, घायलों का इलाज जारी

Ads

Pilibhit Road Accident News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 05:52 PM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 05:55 PM IST

Pilibhit Road Accident News/image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ।
  • इस हादसे में बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।
  • हादसे में बुजुर्ग महिला के पोता-पोती गंभीर रूप से घायल हो गए।

Pilibhit Road Accident News: पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सोमवार दोपहर खुटार मार्ग पर डंपर और कार की आमने सामने की टक्कर में एक बुजुर्ग महिला और उसके छोटे बेटे और बड़ी बहू की मौके पर मौत हो गई और पोता-पोती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुरनपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार यह हादसा पीलीभीत जिला मुख्यालय से लगभग 42 किलोमीटर दूर पूरनपुर-खुटार राजमार्ग पर चीनी मिल के पास हुआ। कार पूरनपुर से खुटार की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर ने कार में टक्कर मार दी।

कार के उड़े परखच्चे

पुलिस के अनुसार, भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण टक्कर में मारे गए लोगों की पहचान उत्तराखंड के शक्ति फार्म सितारगंज निवासी शेफाली (60), उनके बेटे तारक (35) और बड़े बेटे सनातन गायन की पत्नी साधना गायन (45) के रूप में हुई है। साधना की बेटी खुशबू (16) और बेटा सनातनु (14) घायल हैं। खुशबू के सिर में गंभीर चोट लगी है, उसकी हालत नाजुक है।

हादसे के बाद डंपर छोड़कर फरार हुआ चालक

Pilibhit Road Accident News: पूरनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विधि भूषण मौर्य ने बताया कि इस हादसे के तुरंत बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। डंपर व कार को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के सही कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, हादसे में तारक का शव स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया। शव को निकालने के लिए गेट को काटना पड़ा।

रिश्तेदार के घर आये थे हादसे का शिकार हुए लोग

पुलिस के अनुसार सभी लोग उत्तराखंड राज्य के शक्ति फार्म नंबर 3 सितारगंज के निवासी है। ये लोग आज सुबह गोला गोरखनाथ छोटी काशी, जिला लखीमपुर में आयोजित किसी रिश्तेदार के यहां नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इन्हें भी पढ़ें:-