(Amazon Great Indian Festival 2026/Image Credit: Instagram)
Amazon Great Indian Festival 2026: Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने वाली है। सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी ने कई प्रोडक्ट्स पर Early Deals लाइव कर दी हैं। इनमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं। ग्राहक स्मार्टफोन, फैशन, ब्यूटी, होम एंड किचन और रोजमर्रा की चीजों पर भी ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।
सेल के दौरान SBI Credit और Debit Card से पेमेंट करने पर 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट (Amazon Great Indian Festival 2026) मिल सकता है। यह फायदा EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू हो सकता है। Prime Members को कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त फायदे मिलेंगे। Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को Prime Members के लिए 5 फीसदी और Non-Prime Members के लिए 3 फीसदी Cashback मिलेगा। कार्ड पर 2,500 रुपये तक के रिवॉर्ड और Zero Joining व Annual Fee का फायदा भी मिल सकता है।
Amazon Pay Later से चुनिंदा प्रोडक्ट्स खरीदने पर 10 फीसदी तक Cashback मिल सकता है। 1,500 रुपये या उससे ज्यादा की खरीदारी पर Pay in 3 के जरिए बिना ब्याज EMI का विकल्प मिलेगा। Amazon Pay Balance से 300 रुपये या ज्यादा की खरीदारी पर Fashion, Beauty और Home & Kitchen कैटेगरी में 20 रुपये Cashback मिल सकता है। (Amazon Great Indian Festival 2026) पहली बार बिल पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 500 रुपये तक के रिवॉर्ड भी मिल सकते हैं।
iQOO Z10 Lite 5G में Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले है। बैंक ऑफर के बाद इसकी कीमत 15,999 रुपये बताई गई है। Lava Bold N2 में 6.75 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और 13MP AI डुअल कैमरा मिलता है। बैंक ऑफर के बाद इसकी कीमत 8,729 रुपये बताई गई है। वहीं Apple MacBook Neo 13 की कीमत 71,990 रुपये और Asus Vivobook 15 की कीमत 59,990 रुपये बताई गई है।
Early Deals में Marshall Acton III स्पीकर 27,999 रुपये और Sony Alpha ILCE-6700 कैमरा 1,25,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। Samsung 55 इंच Mini LED 4K Smart TV की कीमत 53,900 रुपये है। TCL 55 इंच QD-Mini LED Google TV 62,990 रुपये में उपलब्ध है। वहीं LG 55 इंच NU87 AI webOS LED TV की कीमत 45,990 रुपये बताई गई है।
Samsung 653 लीटर Frost Free Side-by-Side Smart Refrigerator की कीमत 82,990 रुपये बताई गई है। इसमें Convertible 5-in-1 मोड, Wi-Fi और SmartThings सपोर्ट मिलता है। Bosch 8kg Fully Automatic Front Load Washing Machine 31,490 रुपये में लिस्ट की गई है। इसमें 5 Star Energy Rating, Steam/Anti-Bacteria प्रोग्राम और EcoSilence Drive मोटर मिलती है। Amazon Now पर भी चुनिंदा प्रोडक्ट्स की Early Deals उपलब्ध हैं।