बस के ट्रक से टकरा जाने से एक मासूम बच्चे समेत तीन की मौत

Ads

बस के ट्रक से टकरा जाने से एक मासूम बच्चे समेत तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - August 27, 2021 / 03:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

इटावा (उप्र) 27 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर में बिजौली गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग- दो पर रोडवेज की एक बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने की घटना एक साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और 26 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देहात पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार की रात उस समय हुई जब कानपुर से आगरा जा रही बस चालक के सो जाने के बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक से बस जा टकराई।

उन्‍होंने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान आदित्य (1), निरुपत (42) और एक अज्ञात महिला के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय बस में चालीस यात्री सवार थे।

भाषा सं आनन्द मनीषा रंजन

रंजन