आगरा में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, एक घायल

आगरा में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, एक घायल

आगरा में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, एक घायल
Modified Date: December 20, 2022 / 10:41 pm IST
Published Date: December 20, 2022 10:17 pm IST

आगरा,20 दिसंबर (भाषा) आगरा में मंगलवार को थाना इरादतनगर अंतर्गत शमसाबाद- खेरागढ़ मार्ग पर मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की भिड़ंत होने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइकों पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक घायल व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक एक अन्य घायल महिला का इलाज अभी किया जा रहा है। इस संबंध में थाना इरादतनगर पुलिस निरीक्षक प्रेम सिंह ने बताया कि दो बाइकों में आमने-सामने की हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कहा कि मौके पर ही दम तोड़ने वाले दो लोगों के शव पोस्टमार्टम गृह भेज दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान एक अन्य घायल व्यक्ति की भी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि शवों की शिनाख्त करने के लिए परिजनों को बुलाया गया है।

भाषा सं. संतोष

संतोष


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।