उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Ads

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत, दो अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 08:40 AM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 08:40 AM IST

फर्रुखाबाद (उप्र), 16 फरवरी (भाषा) फर्रुखाबाद जिले में इटावा-बरेली राजमार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात करीब आठ बजे कादरी गेट थाना क्षेत्र में भाऊपुर खुर्द के पास उस वक्त की है जब फर्रुखाबाद से इटावा की ओर जा रहा ट्रक सामने से आ रही कार से टकरा गया।

उसने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह कुछ दूर तक घिसटती चली गई, जबकि ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इस हादसे में ट्रक में सवार विराट और कार सवार मोहित की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

उसने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं. सलीम खारी

खारी